एक ₹1 का सिक्का जिसकी कीमत ₹4 लाख बताई जा रही है। एक और सिक्का ₹30,000 से ₹70,000 तक बेचा जा रहा है।
आज के इस post में हम बात करेंगे आज़ादी का अमृत महोत्सव, या शॉर्ट में कहें AKAM सीरीज़ के कीमती सिक्कों के बारे में। ये सिक्के हाल ही में जारी की गई एक नई सीरीज़ का हिस्सा हैं और आपको आम चलन में मिल सकते हैं। इनमें से कुछ सिक्के बहुत ऊँची कीमत दिलवा सकते हैं। अगर आपके पास ऐसे कोई महंगे सिक्के हैं, तो हम आपको यह भी बताएंगे कि इन्हें कैसे बेचा जा सकता है। पूरी जानकारी के लिए post को अंत तक पढ़े।
AKAM सीरीज़ के सिक्के 2021 से अब तक जारी किए जा रहे हैं, और 2025 में भी ये जारी हो रहे हैं। इस सीरीज़ में ₹1, ₹2, ₹5, ₹10 और ₹20 के सिक्के शामिल हैं। इनमें ₹1 के सिक्के 2023 और 2024 में ही चलन में लाए गए थे। ये सिक्के भारत की चार टकसालों — मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और नोएडा — में बनाए जाते हैं।
टकसाल की पहचान इस तरह करें:
मुंबई टकसाल के सिक्कों पर हीरा (diamond) का निशान होता है।
नोएडा टकसाल के सिक्कों पर डॉट (बिंदु) होता है।
हैदराबाद टकसाल के सिक्कों पर स्टार (तारा) होता है।
कोलकाता टकसाल के सिक्कों पर कोई निशान नहीं होता।

कमेंट करके बताइए कि आपके पास कौन से साल और टकसाल के सिक्के हैं।
अब आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि इन सिक्कों में सबसे कीमती कौन से हैं:
AKAM सीरीज़ के कुछ कीमती सिक्के:
- ₹2 का सिक्का (2021, हैदराबाद टकसाल)
इस सिक्के की कीमत ₹200 से ₹300 तक हो सकती है। - ₹5 का सिक्का (2021, मुंबई टकसाल)
यह सिक्का ₹60 से ₹100 तक बिक सकता है। - ₹5 का सिक्का (2021, हैदराबाद टकसाल)
यह बहुत ही दुर्लभ है और “एक्सट्रीमली रेयर” की श्रेणी में आता है।
इसकी कीमत ₹15,000 से ₹70,000 तक हो सकती है। - ₹10 का सिक्का (2021, नोएडा टकसाल)
इसकी कीमत ₹300 से ₹600 तक हो सकती है। - ₹20 का सिक्का (2021, मुंबई टकसाल)
इसकी कीमत लगभग ₹25 से ₹40 तक हो सकती है। - ₹1 के सिक्के (2021 और 2022)
ये केवल VIP सेट्स में जारी किए गए थे और लाखों रुपये में बिक सकते हैं।
ऐसा ही एक ₹1 का सिक्का 2021 का, एक वेबसाइट पर ₹4 लाख में लिस्ट किया गया है।
लेकिन ये सिक्के आम चलन में नहीं मिलते, इसलिए इन्हें ढूंढ़ने में समय बर्बाद न करें।
2023 और 2024 के सिक्के:
ये सिक्के बहुत बड़ी संख्या में जारी किए गए हैं, इसलिए इनकी कोई खास वैल्यू नहीं है।
इसी तरह, 2022 से 2025 के बीच AKAM सीरीज़ में जारी बाकी सिक्के भी महंगे नहीं हैं।
अगर आपके पास भी ऐसे पुराने या रेयर सिक्के/नोट हैं:
तो आप IndianCoinMill.com वेबसाइट पर जाकर इन्हें फ्री में लिस्ट कर सकते हैं।
यह एक फ्री प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आप अपने पुराने सिक्कों और नोटों की फोटो अपलोड कर सकते हैं।
अगर कोई बायर रुचि रखता है, तो वह आपसे सीधे संपर्क कर सकता है।
अगर आपको यह post अच्छी लगी हो, तो शेयर जरूर करें।
और ऐसी ही दिलचस्प वीडियो देखने के लिए हमारे चैनल @IndianCoinmill को सब्सक्राइब करें।