5 Rupee Collectible Coins
आज की इस पोस्ट हम बात करेंगे ₹5 के कुछ ऐसे रेयर सिक्कों के बारे में जो कि वर्ष 1992 से लेकर 2004 के बीच जारी किए गए थे। इस तरह के रेयर सिक्के अगर आपको मिल जाते हैं तो आज के समय में आप काफी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। तो चलिए बात करते हैं आपके फायदे की और आपको बताते हैं कि किस तरह से आप ऐसे रेयर सिक्कों की पहचान कर पाएं और आपको अच्छा मुनाफा हो सके। ऐसे कौन से सिक्के हैं जो 5000 तक कीमत रखते हैं आज (5 Rs Rare Coins worth 5000)

यहां पर दोस्तों आप देख सकते हैं स्क्रीन पर ₹5 का सिक्का । ये सारे सिक्के वर्ष 1992 से लेकर 2004 के बीच मिंट किए गए थे। इस तरह के पुराने सिक्के आपको काफी सुंदर डिजाइन के साथ देखने को मिलते हैं और उस समय इन सिक्कों को कॉपर निकल से बनाया जाता था।
आजकल आपको जो सिक्के देखने को मिलते हैं, मोस्टली फेरिटिक स्टेनलेस स्टील से बनाए जाते हैं। सिक्के पर आपको देखने को मिलता है कमल का फूल, जो कि भारत देश का राष्ट्रीय फूल भी है।
इन सिक्कों को भारत की चारों मिंटों, जो कि बॉम्बे, कोलकाता, हैदराबाद और नोएडा की मिंटें हैं, इन सभी मिंटों से ढाला गया था। इन सभी मिंटों को आप किस तरह से पहचान कर सकते हैं?

इन मिंटों के चिन्हों को देखकर आप बड़ी ही आसानी से इनके मिंट मार्क को पहचान सकते हैं। यह सिक्का भारत की मिंट के अलावा मास्को की मिंट से भी ढाला गया था और इसका मिंट मार्क M जैसा आपको देखने को मिलता है।
Also Read – 1 रुपये के 1970,1982 और 1991 बदले मोबाइल
1994 Noida Mint ₹5 का सिक्का
आज की इस पोस्ट का पहला सिक्का है वर्ष 1994 का एक सिक्का, जो कि नोएडा मिंट से ढाला गया था। नोएडा मिंट की पहचान आप एक गोल डॉट को देखकर कर सकते हैं। नोएडा की मिंट से इस तरह के बहुत सीमित मात्रा में सिक्के जारी किए गए थे। किसी भी बुक में आपको यह सिक्का लिस्ट किया हुआ दिखाई नहीं देगा। पर हाल ही में कुछ कॉइन कलेक्टर्स ने ऐसे सिक्कों को कलेक्ट किया हुआ है।
अगर आपको भी ऐसा सिक्का मिल जाता है तो काफी ज्यादा फायदा आपको हो सकता है। इस तरह का कोई सिक्का अगर आपको नई जैसी यानी UNC कंडीशन में मिल जाता है तो आज के समय में ऐसे सिक्के की कीमत ₹5000 या इससे भी ऊपर जा सकती है। अगर आपका सिक्का थोड़ी कम अच्छी कंडीशन में भी होगा तो आपको ₹2000 से ₹4000 तक की वैल्यू मिल सकती है आज के समय में।

1999 फैट लॉयन वैरायटी ₹5 का सिक्का
इसके बाद जो हमारा अगला कीमती सिक्का है, वह है वर्ष 1999 का ऐसा फैट लॉयन वैरायटी वाला सिक्का। इस तरह का फैट लॉयन वैरायटी वाला सिक्का अगर आपको UNC कंडीशन में मिल जाता है तो आज के समय में ₹1000 तक की वैल्यू आपको मिल सकती है। इसके अलावा आपका सिक्का कम अच्छी कंडीशन में भी होगा तो आपको ₹200 से ₹400 तक की वैल्यू मिल सकती है आज के समय में।

2004 हैदराबाद मिंट ₹5 का सिक्का
इसके बाद बात करते हैं दोस्तों आज के हमारे आखिरी और सबसे कीमती सिक्के के बारे में, जो कि वर्ष 2004 का हैदराबाद मिंट वाला सिक्का है। हैदराबाद मिंट की पहचान आप सिक्के पर ऐसे स्टार मार्क से कर सकते हैं। इस तरह का कोई सिक्का

अगर आपको UNC कंडीशन में मिल जाता है तो वर्तमान समय में ₹4000 तक की इसकी वैल्यू चल रही है। इसके अलावा अगर आपका सिक्का थोड़ी कम अच्छी कंडीशन वाला भी होगा तो आपको ₹700 से ₹1500 तक की वैल्यू मिल सकती है आज के समय में।
तो यह थी जानकारी ₹5 के ऐसे कुछ रेयर सिक्कों के बारे में।
