5 रुपये का महंगा सिक्का (Rupees most Expensive Coin 1992-2004)
₹5 के सिक्के हमारे देश में काफी पुराने समय से चलाए जा रहे हैं। आज के समय में भी हमें काफी सारे ₹5 के सिक्के देखने को मिल जाते हैं और आजकल के समय में ₹5 भी आपको काफी अच्छी कीमत दिला सकते हैं अगर आपको वह सही सिक्का मिल जाए जो कि काफी रेयर हो।
तो आज की इस article में हम ₹5 के कुछ ऐसे सिक्कों की बात करने वाले हैं जो कि जारी हुए थे 1992 ईस्वी से लेकर 2004 तक। ₹5 के कई सारे ऐसे सिक्के हैं जो कि काफी ऊंची कीमत में बेचे गए हैं तो 5 Rupees Expensive Coin कौन से हैं इस बारे में हम जानेगें, हो सकता है ऐसे सिक्के आपके पास भी निकल आएं तो इस लेख को आप काफी अच्छी तरह पढ़े ताकि आपको सटीक जानकारी मिल सके।
5 रुपये का डिजाइन (5 Rupees coin Design)
₹5 के इस डिजाइन वाले सिक्के 1992 में चलन में आए थे और इनका जो डिजाइन था इस पर आपको ₹5 सामने की तरफ देखने को मिलता है हिंदी और अंग्रेजी में साथ ही सिक्के के दाएं और बाएं तरफ आपको कमल के फूल बने हुए दिखाई देते हैं। इसके साथ ही सिक्के के निचले भाग पर आप सिक्के के बनने का वर्ष और सिक्के का टकसाल चिन्ह यानी मिंट मार्क देख सकते हैं। सिक्के के दूसरे भाग पर आपको अशोक स्तंभ का चित्र देखने को मिलता है और उसके ठीक नीचे सत्यमेव जयते भी लिखा गया है सिक्के के दाएं और बाएं तरफ आपको भारत और अंग्रेजी में इंडिया लिखा हुआ देखने को मिल जाता है।
इन सिक्कों को 1992 से लेकर 2004 के बीच चला गया था और इसको को बनाने में कॉपर व निकल की धातु का प्रयोग किया गया था इन सिक्कों के वजन के बारे में बात करें तो यह सिक्के 9 ग्राम के थे। इन सिक्कों को बॉम्बे कोलकाता हैदराबाद और एक विदेशी मिंट जोकि रूस देश की मास्को मिंट है वहां डाला गया था।
देश | इंडिया |
वर्ष | 1992-2004 |
धातु | कॉपर-निकेल |
वज़न | 9 ग्राम |
5 रुपये का महंगा और कीमती सिक्का (5 Rs Rare & Expensive coin)
इन सिक्कों में सारे सिक्के रेयर नहीं कहे जा सकते पर कुछ सिक्के ऐसे जरूर है जो कि रेयर की कैटेगरी में आते हैं। ऐसा ही एक सिक्का है 2004 का जो कि काफी सीमित मात्रा में ही जारी किया गया था और इसी वजह से इस सिक्के की कीमत आज के समय में काफी ज्यादा हो चुकी है ये सिक्के मुंबई कोलकाता और हैदराबाद की टकसालों से जारी किया गया था। पर इसमें से जो सबसे कीमती सिक्का है वह है 2004 का हैदराबाद टकसाल से जारी हुआ सिक्का अगर आपको इस तरह का कोई सिक्का बिल्कुल नई कंडीशन में मिल जाता है तो आपको इसके साथ सो ₹750 से ₹800 तक की कीमत मिल सकती है। इसके साथ ही अगर आपको कोलकाता मिंट से जारी सिक्का मिल जाता है 2004 का तो आपको इस सिक्के की ₹200 से ₹250 के बीच मिल सकते हैं।
कैसे बेचे ये दुर्लभ पुराने सिक्के
हमारी वेबसाइट इंडियन कॉइन मिल आपको एक फ्री सेलिंग प्लेटफॉर्म देती है जहां आप अपने पुराने सिक्के और नोट्स की तस्वीरें पोस्ट कर सकते हैं और अगर किसी को दिलचस्पी हो तो वह आपसे संपर्क कर सकता है। कृपया ध्यान दें कि इंडियन कॉइन मिल न तो सिक्के खरीदती है और न ही बेचती है।