25 पैसे के सबसे कीमती सिक्के | 25 Paise Most Valuable Coins

नमस्ते दोस्तों, आज के लेख में हम भारत के सबसे महंगे 25 पैसे के सिक्कों के बारे में बात करेंगे। पराने सिक्के बहुत से लोग के पास होते है पर उनके बारे में सही जानकारी न होने के कारण वो सिक्के बेच नहीं पाते तो चलिए 25 Paise के Most Valuable Coins बारे जानें

‘1970 से 1991 के बीच कई 25 पैसे के सिक्के जारी किए गए थे। 25 पैसे का सिक्का पहली बार 1957 में पेश किया गया था। इससे पहले के सिक्कों पर “25 नए पैसे” लिखा होता था। 25 Paise के Most Valuable Coins बारे जानें’1970 से 1991 के बीच कई 25 पैसे के सिक्के जारी किए गए थे। 25 पैसे का सिक्का पहली बार 1957 में पेश किया गया था। इससे पहले के सिक्कों पर “25 नए पैसे” लिखा होता था।

भारत की स्वतंत्रता के बाद, 26 जनवरी 1950 को भारतीय गणराज्य की स्थापना तक ब्रिटिश सिक्कों का उपयोग जारी रहा। स्वतंत्र भारत के पहले सिक्के 15 अगस्त 1950 को जारी किए गए, जिसमें निकल से बने चौथाई रुपया (25 पैसे) का सिक्का शामिल था। इन सिक्कों पर ‘चार आना’ देवनागरी लिपि में उकेरा गया था और एक तरफ अशोक स्तंभ का प्रतीक था।

आज के समय में हमें इन 25 पैसे के सिक्कों में से बहुत ही कम सिक्के मिलेंगे, और उनमें से कुछ बहुत दुर्लभ हैं, जो आपको काफी ऊंची कीमत दिला सकते हैं। सिक्का संग्रहकर्ता हमेशा ऐसी दुर्लभ किस्म के सिक्कों की तलाश में रहते हैं। ये संग्रहकर्ता आपके सिक्कों के लिए आपको बहुत अच्छी कीमत देते हैं।

ये 25 पैसे के सिक्के तांबे और निकल से बने होते थे और इनका वजन 2.5 ग्राम होता था। अगर हम इस सिक्के के डिज़ाइन की बात करें, तो इसके सामने वाले हिस्से पर “25 पैसे” लिखा होता है और नीचे की ओर टकसाल का वर्ष और टकसाल चिन्ह दिखता है। सिक्के के पिछले हिस्से पर अशोक स्तंभ, “भारत” (हिंदी में) और “India” (अंग्रेज़ी में) लिखा होता है।

अब बात करते हैं इन 25 पैसे के सिक्कों की कीमत की। ऐसे कई 25 पैसे के सिक्के हैं, जो आपको बहुत अधिक धनराशि दिला सकते हैं।

सिक्कों की कीमत (Value of Rare 25 Paise)

  1. 1984 का सिक्का (हैदराबाद टकसाल)
    इस सिक्के की मौजूदा कीमत UNC (Uncirculated) स्थिति में ₹1000 से ₹1200 तक है।
  2. 1989 का सिक्का (हैदराबाद टकसाल)
    यह सिक्का भी हैदराबाद टकसाल में बनाया गया था और वर्तमान समय में इसकी कीमत ₹1500 से ₹1600 तक है।
  3. दूसरा सबसे कीमती सिक्का (1984, मेटल स्ट्राइक)
    यह 1984 का मेटल स्ट्राइक सिक्का है। आमतौर पर सिक्के तांबे और निकल से बनाए गए थे, लेकिन यह सिक्का स्टेनलेस स्टील से बनाया गया था। इस सिक्के की कीमत ₹7500 में बेची गई।
  4. सबसे महंगा 25 पैसे का सिक्का (1980, बॉम्बे टकसाल)
    यह सिक्का 1980 में बॉम्बे टकसाल में बनाया गया था। मौजूदा समय में UNC स्थिति में इसकी कीमत ₹40,000 से ₹45,000 तक है।

सामने का हिस्सा (Obverse):
अशोक स्तंभ के सिंह का आधार।
लेखन: भारत INDIA

पीछे का हिस्सा (Reverse):
मूल्यवर्ग (Denomination) और टकसाल का वर्ष (Date)

विशेषताएँ(Features):

  • देश: भारत
  • प्रकार: सामान्य सिक्का
  • वर्ष: 1957-2002
  • मूल्य: 25 पैसे (0.25 INR)
  • धातु: निकल, तांबा-निकल और स्टील
  • वजन: 2.5-2.83 ग्राम
  • व्यास: 19 मिमी
  • मोटाई: 1.55 मिमी
  • आकार: गोल

पुराने सिक्के कैसे सेल करें

अगर आपके पास भी पुराने सिक्के और नोट हैं तो आप फ्री इनको हमारी वेबसाइट पे लिस्ट कर सकते हैं अधिक जानकारी के लिए indiancoinmill.com को विस्ट करें

Leave a Comment


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.