हम में से ज्यादातर लोगों ने एक रुपए का ऐसा सिक्का जिसमें दो गेहूं की बालियां बनीं होती हैं जरूर देखा होगा ऐसे सिक्के अब भी मार्केट में चलन में हैं, लेकिन आमतौर पर नहीं, कुछ लोगों को तरह-तरह के सिक्कों को अपने पास इकट्ठा करने का बड़ा शौक होता है अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं तो आज हम आपको इस एक रुपए के सिक्के के बारे में बहुत सारी रोचक जानकारियां देने वाले हैं जो कि कुछ इसे तरह हैं
ऐसे 1 Rupee के expensive coins 1982-1991 कौन से हैं और 1 Rupee 1985 H mark की क्या है Value चलिए जानते हैं
एक रुपए का सिक्का सभी सिक्कों में सबसे सामान्य सिक्का है, लेकिन यदि आपके पास एक दुर्लभ सिक्का है, तो केवल एक सिक्के के लिए आपको ₹60,000 तक मिल सकते हैं। आज के इस लेख में हम 1982 से 1991 के बीच जारी किए गए 1 रुपए के सिक्कों के मूल्य के बारे में चर्चा करेंगे।
कौन से सिक्के दुर्लभ और संग्रहणीय हैं और कौन से सामान्य हैं, इसकी पूरी जानकारी आपको इस लेख में मिलेगी।
1 Rupee Coin Value 1982-1991 Hindi
भारत गणराज्य में, पहला एक रुपए का सिक्का 1950 में जारी किया गया था। ये सिक्के शुरुआत में निकल धातु से बने थे और इनका वजन 11.7 ग्राम था। उस समय भी इन पर गेहूं की बालियां बनी होती थीं। 1950 ईस्वी में, ₹1 का सिक्का एक मूल्यवान मुद्रा माना जाता था क्योंकि इससे कई चीजें खरीदी जा सकती थीं, लेकिन आज के समय में, ऐसे सिक्के से आप केवल कुछ ही चीजें खरीद सकते हैं। हालांकि, यदि आपको ऐसे पुराने ₹1 के सिक्के मिलते हैं जो दुर्लभ हैं और बहुत कम संख्या में बनाए गए थे, तो आप इन सिक्कों के माध्यम से अमीर बन सकते हैं।

आज के इस लेख में हम जिन सिक्कों की चर्चा करेंगे, वे 1982 से 1991 के बीच जारी किए गए सिक्के हैं। इन सिक्कों का आज के समय में क्या महत्व है और आप इन्हें बिना धोखाधड़ी का शिकार हुए कैसे बेच सकते हैं, इसकी जानकारी भी आपको इस लेख में दी जाएगी।
1982 में, नए डिज़ाइन के सिक्के बाजार में लाए गए, जिनका डिज़ाइन पहले के सिक्कों से थोड़ा अलग था। इन सिक्कों का आकार पहले के सिक्कों से थोड़ा छोटा कर दिया गया। पहले के सिक्कों का आकार 28 मिमी था, जबकि नए सिक्के 26 मिमी के आकार में बनाए गए। इन सिक्कों को बनाने के लिए तांबे और निकल के मिश्र धातु का उपयोग किया गया। वजन में इन सिक्कों को 6 ग्राम रखा गया, जबकि पहले जारी किए गए सिक्कों का वजन 8 ग्राम था। इन सिक्कों की ढलाई मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और नोएडा की टकसालों में की गई।
• ₹1 का 2 गेहूं की बालियों के सिक्के की ढलाई का समय •
इसका निर्माण किन धातुओं से किया गया था •
इसका आकार और दोनों तरफ की डिजाइन
• सिक्के का वजन • सिक्के के रेयर होने के लिए विशेषताएं
•
Price list and Value of 1 Rupee
ये सिक्के भारत में जारी किए गए सबसे महंगे ₹1 के सिक्कों में से एक हैं। इन सिक्कों की कीमत कुछ मामलों में ₹55,000 तक भी पहुँच सकती है। यदि आप मूल्यवान सिक्के ढूंढना चाहते हैं, तो आपको ऐसे सिक्के एकत्रित करने होंगे, जिनकी मात्रा बाजार में बहुत सीमित हो। हर पुराना ₹1 का सिक्का आपको बाजार में ऊंची कीमत नहीं दिला सकता।
नीचे दी गई सूची में कुछ सबसे मूल्यवान ₹1 के सिक्कों की जानकारी दी गई है, इसलिए इस सूची को ध्यानपूर्वक पढ़ें। ध्यान रखें कि यह कीमत समय-समय पर घट-बढ़ सकती है, इसलिए यह सूची वर्तमान बाजार मूल्य के अनुसार बनाई गई है।
इनमें से कुछ सबसे मूल्यवान सिक्के हैं:
- 1982 का मुंबई टकसाल सिक्का
- 1983 का हैदराबाद टकसाल सिक्का
- 1991 का नोएडा टकसाल सिक्का
1 Rupee Coin / Year | Very Fine to Extra Fine (Estimated Value) | UNC (Estimated Value) |
---|---|---|
1 Rupee Coin 1982 Bombay Mint | ₹20,000 to ₹25,000 | ₹45,000 |
1 Rupee Coin 1983 Bombay Mint & Calcutta Mint | ₹8 to ₹15 | ₹25 |
1 Rupee Coin 1983 Hyderabad Mint | ₹50,000 to ₹1,50,000 | ₹3,00,000 |
1 Rupee Coin 1984 Calcutta Mint, Bombay Mint | ₹8 to ₹15 | ₹25 |
1 Rupee Coin 1984 Hyderabad Mint | ₹60 to ₹125 | ₹400 |
1 Rupee Coin 1985 H and All Mint | ₹8 to ₹15 | ₹25 |
1 Rupee Coin 1986 Bombay Mint & Calcutta Mint | ₹8 to ₹15 | ₹25 |
1 Rupee Coin 1986 Hyderabad Mint | ₹250 to ₹500 | ₹1200 |
1 Rupee Coin 1987 Bombay Mint & Calcutta Mint | ₹8 to ₹15 | ₹25 |
1 Rupee Coin 1987 Hyderabad Mint | ₹30 to ₹100 | ₹350 |
1 Rupee Coin 1988 Bombay Mint & Calcutta Mint | ₹8 to ₹15 | ₹25 |
1 Rupee Coin 1988 Hyderabad Mint | ₹15 to ₹30 | ₹60 |
1 Rupee Coin 1988 Noida Mint | ₹500 to ₹1000 | ₹2500 |
1 Rupee Coin 1989 Bombay Mint & Calcutta Mint | ₹15 to ₹30 | ₹25 |
1 Rupee Coin 1989 Hyderabad Mint | ₹15 to ₹30 | ₹60 |
1 Rupee Coin 1989 Noida Mint | ₹10 to ₹80 | ₹150 |
1 Rupee Coin 1990 Bombay Mint, Calcutta Mint & Hyderabad Mint | ₹8 to ₹15 | ₹25 |
1 Rupee Coin 1990 Noida Mint | ₹10 to ₹80 | ₹150 |
1 Rupee Coin 1991 Bombay Mint, Calcutta Mint & Hyderabad Mint | ₹8 to ₹15 | ₹20 |
1 Rupee Coin 1991 Noida Mint | ₹15,000 to ₹35,000 | ₹60,000 |
1 Rupee 1985 H mark सिक्के की कीमत
हाल के कुछ वर्षों में ₹1 के 1985 वाले सिक्कों को बहुत ही ज्यादा प्रचारित किया गया है कि यह सिक्के लाखों रुपए तक की कीमत में बिकते हैं। पर इसका मतलब यह नहीं की हर सिक्का ढाई लाख रुपए तक की कीमत आपको दिलवा सकता है। जिस सिक्के के ढाई लाख रुपए में बिकने का प्रमाण मिला है वह सिक्का एक एक्सपेरिमेंट कॉइन है जिसे सिर्फ कॉपर से बनाया गया था और ऐसा सिक्का केवल ट्रायल के तौर पर सरकार ने जारी किया था। पर ऐसा कोई भी सिक्का आमचरण में कभी भी नहीं आया और इसी सिक्के को ढाई लाख रुपए में नीलाम किया गया था। आम प्रचलन में हा मार्क वाले जो भी सिक्के बाजार में आए हैं वह कीमती नहीं है और वह एक सामान्य सिक्के के ही समान है जिनकी कीमत ₹5 से ₹25 ही होगी।